Posts

GHAZAL=दुनिया के किसी दर्द से दो चार नहीं हूं

Image
                    ग़ज़ल                      07 दुनिया के किसी दर्द से दो चार नहीं हूं दुनिया के किसी दर्द से दो चार नहीं हूं जब से मैं किसी तौर तेरा यार नहीं हूं//1 इन्सान हूं इन्सान से बरताब भी बरतो गुज़री हुई तारीख़ का अख़बार नहीं हूं//2 मख़्लूक़ सताने से मुझे बाज़ जरा आ दरबार में फ़रियाद से लाचार नहीं हूं//3 इस जीस्त की ख़ातिर तेरा दीदार ग़िज़ा है सूरत का तलबगार हूं बीमार नहीं हूं//4

GHAZAL=मुफ़्त में क्या किया हासिल है तजूर्बा हमने

Image
                  ग़ज़ल   मुफ़्त में क्या किया हासिल है तजूर्बा हमने                       ग़ज़ल                        06 मुफ़्त में क्या! किया हासिल है तजुर्बा हमने खूब लोगो पे लुटाया है असासा हमने//1 झेल हम तब लें तेरे खार बिना शिकबा हम जब तेरे पास रखा रहन हो रूतबा हमने//2 यक ब यक ही बअसर संगदिलों तक में भी लौ उठी जब कभी साज उठाया हमने//3 तारे गिन गिन के शवेहिज्रां गुज़ारी तन्हा दिलरूबा देख लिया तेरा भी वादा हमने//4

GHAZAL=अपनी बैचेनियों में किसे मैं पुकारता।

Image
                  ग़ज़ल                     05 GHAZAL= अपनी बैचेनियों में किसे मैं पुकारता। अपनी बैचेनियों में किसे मैं पुकारता। हां इसलिए मैं तुमसे रहा खेल हारता। गर बक़्त साथ होता बड़े इत्मिनान से । मैं मुन्तशिर ये केश तुम्हारे संवारता।। रंजीदगी गले में पहन हार की तरह । गुज़रा हूं ज़िन्दगी से जवानी गुजारता।। अंजाम से बेफ़िक्र मेरा इश्क़ लो मुझे। आंखों की झील में है डुबोता उभारता।। मुन्तशिर= बिखरी हुई रंजीदगी= दुख

GHAZAL-बे सबब हाजतें ठीक लगतीं नहीं

Image
                  ग़ज़ल                     04   बे सबब हाजतें ठीक लगतीं नहीं          बे सबब हाजतें ठीक लगतीं नहीं। बेहमीयत लतें ठीक लगतीं नहीं।। कुछ मरासिम बतन से भी यारो रखो। मुल्क से फ़ुरकतें ठीक लगतीं नहीं।। क्यों है हर शख्स दिलगीर इस शहर में। लोगो की तबियतें ठीक लगतीं नहीं।। दिल भुलाया उसे जो हसीं ख़ास थी। बस यही आदतें ठीक लगतीं नहीं।। हमनशीं तेरी ये बेहया बेवफ़ा । बेमजा चाहतें ठीक लगतीं नहीं।। बेहमीयत=निर्लज्ज मरासिस=संबंध हाजत=जरूरत

GHAZAL-जहां की ऐसी मुझे चाहिये बहार नहीं।

             ग़ज़ल                03  जहां की ऐसी मुझे चाहिये बहार नहीं। जहां की ऐसी मुझे चाहिये बहार नहीं। किसी भी तौर मिले जिससे जब करार नहीं।। रगो की कैद के भीतर लहू रहे न अबस। इसी बजह से चखी नान दाग़दार नहीं।। सुरूर जीत का है लाज़िमी उन्हीं के लिये। नबर्द में जो कभी थे फ़रेबकार नहीं।। निकल सके तो निकालूं बदन से लहजे में। अक़ूबते ग़मे हस्ती है कोई खार नहीं।।

GHAZAL-किसी का दिल दुखाके पाप कर गया यारो।

                      ग़ज़ल 02 किसी का दिल दुखाके पाप कर गया यारो। किसी का दिल दुखाके पाप कर गया यारो। मै ख़ुद ही अपनी नज़र से उतर गया यारो।। फ़िराक़ का कभी हमदर्द था जिसे समझा। बही रगो में मेरी दर्द भर गया यारो।। गले लगाना भी अपनो को दूर की है सोच। करीब जाने से भी मैं तो डर गया यारो।।

GHAZAL- कहीं पे ठहरना कहीं से गुज़रना।

               ग़ज़ल                 01 कहीं पे ठहरना कहीं से गुज़रना। कहीं पे ठहरना कहीं से गुज़रना। मगर मन्ज़िलें सब मुकम्मल ही करना।। सज़ा ख़ुदकुशी की बड़ी सख़्त पायी। गया ज़िन्दगी से हुआ ख़ाक मरना।। जमा क्या करोगे इन्हें शीशियों में। कि है ख़ुशबुओं का मुकद्दर बिखरना। इलाही बुरा क्यों लगे दुश्मनों को। सुबह शाम मेरे शहर का संवरना।। कि पामाल करके सभी बन्दिशों को। नदी को समन्दर में अब है उतरना।। https://youtu.be/4n2V1NvCIWs